Gosht Manda Salan
Method: 1) In A Pressure Cooker, Add The Meat Along With 20 Grams Each Of Ginger-garlic Paste, Chopped Onions, And A Little Mild Curry Masala, And Cook The Meat Until Tender. 2) Now, In A Separate Pan, Add The Cooked Meat With Oil And Sauté For A While, Then Add The Remaining Ginger-garlic Paste And A Little Mild Curry Masala And Fry Well. 3) After That, Add The Coconut And Four-nut Paste And Cook For A While, Then A Little Later Add Whisked Yogurt And Mint Paste And Cook Until The Water From The Yogurt Evaporates, Then Add A Glass Of Water, Cook For Some Time, And Remove From Heat.
Gosht Manda Salan
तरीका: 1) एक कुकर में गोश्त डालकर 20-20 ग्राम अदरक-लहसुन का पेस्ट, कटी हुई प्याज और थोड़ा मन्दा सालन मसाला डालकर गोश्त को गला लें। 2) अब एक अलग बर्तन में गला हुआ गोश्त डालकर तेल डालें और थोड़ी देर पकाएं, फिर उसमें बाकी बचा हुआ अदरक-लहसुन का पेस्ट और थोड़ा मन्दा सालन मसाला डालकर अच्छी तरह से भून लें। 3) उसके बाद नारियल और चार मेवा का पेस्ट डालें और थोड़ी देर पकाएं, फिर थोड़ी देर बाद फेंटा हुआ दही और पुदीने का पेस्ट डालकर इतना पकाएं कि दही का पानी सूख जाए, फिर एक गिलास पानी डालकर कुछ देर पकाकर चूल्हे से उतार लें।
Bhuna Gosht
Rub The Meat With Roasted Meat Spices And Yogurt (beef For 2 Hours, Mutton For 1 Hour, Chicken For 30 Minutes). Heat Oil/butter In A Pan And Fry Onions And Green Chilies Until Soft. Then Add The Ginger-garlic Paste And Sauté. After A While, Add Tomatoes And The Marinated Meat And Cook Well. When The Tomatoes Soften, Add Butter And Chopped Fresh Coriander And Cook On Low Heat For 5 Minutes. After A While, Light A Coal And Place It On The Roasted Meat, Cover The Pan, And Let It Sit For 5 Minutes.
Bhuna Gosht
गोष्त में भुना हुआ गोश्त मसाला और दही लगाकर रखें (बीफ 2 घंटे, मटन 1 घंटे, चिकन 30 मिनट)। एक बर्तन में तेल/मक्खन गरम होने पर इसमें प्याज़ और हरी मिर्च नरम होने तक फ्राई करें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल कर हलाएं। कुछ देर बाद टमाटर और मसाला लगा हुआ गोश्त डालकर अच्छी तरह भूनें। जब टमाटर गल जाएं तो मक्खन और कटा हुआ हरा धनिया डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएँ। कुछ देर बाद एक कोयला जलाकर भुने गोश्त पर रखें और बर्तन को ढक कर 5 मिनट तक रहने दें।
Achar Gosht
Method: 1) Take One Spoon Of Testofo Pickle Meat Masala And Fill It Into Slit Green Chilies. 2) In Hot Oil, Sauté The Meat, Chopped Tomatoes, Onions, And Ginger-garlic. 3) Add Beaten Yogurt And Testofo Pickle Meat Masala And Cook For 10 Minutes, Stirring Occasionally. 4) Add One To Two Glasses Of Water, Cover, And Cook On Low Heat. 5) When The Meat Is Almost Tender, Add The Masala-filled Green Chilies And Cook Until The Meat Is Fully Cooked. Note: (do Not Add Water To Chicken)
Achar Gosht
विधि:1) एक चम्मच टेस्टोफ़ो अचार गोश्त मसाला लेकर (बीच से कटी हुई) कटी हुई हरी मिर्च में भर कर रख लें।2) गरम तेल में मांस, कटे हुए टमाटर, प्याज, अदरक-लहसुन डालकर भूनें। 3) फेंटा हुआ दही और टेस्टोफ़ो अचार मांस मसाला डालकर 10 मिनट चम्मच चलाते हुए पकाएं। 4) एक-दो गिलास पानी डालकर ढक कर हल्की आंच पर पकाएं। 5) अब मांस के गलने के करीब होने पर मसाला भरी हुई हरी मिर्च डालकर मांस गले तक पकाएं। नोट: (चिकन में पानी न मिलाएँ)